May 7, 2024

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपना देखना सभी का अधिकार है। किसी के सपनों पर कुछ कहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि (दुष्यंत चौटाला) हर कोई सपने देख सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख के माध्यम से अपने काम पर लगी हुई है।

भाजपा लोकसभा की 10 सीटों पर तैयारी कर रही है और अपनी सरकार बनाएगी। ओपी धनखड़ कुरुक्षेत्र में पन्ना प्रमुख की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की और तरक्की हो सकती थी, लेकिन परिवारवाद का असर रहा है। बहुत सारे कांग्रेसियों ने भी कहा है कि कांग्रेस का नेतृत्व सही होता तो कांग्रेस और आगे जा सकती थी।

कांग्रेस अपने वंशवाद के मोह में रही और सामान्य परिवारों से आने वाले मेधावी लोग पीछे छूट गए। विपक्ष द्वारा पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा मांगने पर धनखड़ ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *