May 5, 2024

हरियाणा विधानसभा का 3 दिवसीय मानसून सत्र की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने शोक प्रस्ताव पढ़कर शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल और अंबाला से सांसद स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया के निधन पर शोक जताया।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में चंद्रयान-3 को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी उन्होंने किया।

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी 1 दिन में नहीं मिली। चंद्रयान-3 मिशन में हरियाणा का अहम योगदान रहा है। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर PM का योगदान रहा है।

इस पर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम के बीच बहस शुरू हो गई। अनिल विज ने कहा कि आप मोदी जी का नाम लो। यह सफलता तब मिली जब मोदी जी पीएम हैं। सदन की कार्यवाही लंच के बाद शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *