May 15, 2024

राहुल गांधी सोमवार को संसद सदस्यता बहाल होने पर 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे। उनके संसद पहुंचते ही लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने न्यूज क्लिक का मुद्दा उठाया।

दुबे ने सदन में कहा, देश में चीन के पैसे से PM मोदी के खिलाफ माहौल बनाया गया। न्यूज क्लिक में चीन से पैसा आया। यह देश विरोधी है। उधर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक एक गर्भनाल से जुड़े हैं।

राहुल गांधी की ‘नकली मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे।

राहुल की संसद सदस्यता की बहाली को लेकर आज सुबह से सस्पेंस बना हुआ था। सुबह तक कांग्रेस को यकीन नहीं था कि राहुल की सांसदी आज बहाल हो जाएगी।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि, अगर आज (7 अगस्त) राहुल की सदस्यता बहाल नहीं की जाती, तो कांग्रेस नेता मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट जाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *