May 20, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतू अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों व चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विशेष अभियान के दौरान थाना सदर अम्बाला क्षेत्र शम्भू टोल प्लाजा अम्बाला के पास से 13 जुलाई 2023 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सुभाष निवासी गाँव रामपुरा थाना झिझाना जिला शामली को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार कर थाना सदर अम्बाला में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 14 जुलाई 2023 को 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि उसने अम्बाला में अनेकों वारदातों को अंजाम दिया है।

20 जुलाई 2023 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर मे दर्ज स्नैचिंग के मामले में सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने
1 आरोपी सुभाष निवासी गाँव रामपुरा थाना झिझाना जिला शामली यू0पी0 वर्तमान पता विनोद नगर समराला रोड खन्ना जिला लुधियाना पंजाब को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 10 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। अनुसंधान जारी है।
2 20 जुलाई 2023 को थाना महेश नगर मे दर्ज स्नैचिंग के मामले में आरोपी टोनी निवासी गाँव बिरालियन खानपुर थाना झिझाना जिला शामली यू0पी0 को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 04 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया और रिमाण्ड समाप्त होने उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
3 23 जुलाई 2023 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज स्नैचिंग के मामले में आरोपी पूर्ण निवासी गावँ खोखला थाना झिंझाना जिला शामली यूपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया और रिमाण्ड समाप्त होने उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

4 27 जुलाई 2023 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज मामले में आरोपी महिला गीता निवासी अहमदगढ शामली यू0पी0 वर्तमान पता पंजाब जो डकैती/लूट/स्नैचिंग/चेारी शुदा सामान बेचने का कार्य करती थी को गिरफ्तार किया जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *