May 19, 2024

चंडीगढ़/भव्या नारंग: हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।


इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार बीएलओज़ द्वारा अपने-अपने मतदान क्षेत्र में 21 जुलाई, 2023 से 21 अगस्त, 2023 तक घर-घर जाकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। समेकित प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन 17 अक्टूबर, 2023 को किया जाएगा। दावे व आपत्तियां 17 अक्तूबर, 2023 से 30 नवम्बर, 2023 तक दायर की जा सकती हैं। विशेष अभियान 21 व 22 अक्टूबर,2023 तथा 4 व 5, नवम्बर,2023 (शनिवार व रविवार) को चलाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि फार्म 6 दर्ज करवाने के लिए, फार्म 6-ए अप्रवासी भारतीयों के नाम दर्ज करवाने हेतु, फार्म 7 मतदाता सूची से नाम हटाने बारे, फार्म 8 शुद्धिकरण करवाने से सम्बन्धित रखा गया है। ये फार्म विभाग की वैबसाइट www.ceoharyana.nic.in  पर उपलब्ध हैं और आवेदन हेतु डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना फार्म ऑनलाइन भी इस वेबसाइट के माध्यम से फाइल कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *