May 13, 2024

राजस्थान में दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव हैं। चुनावी तैयारियों के चलते अब जजपा ने राजस्थान क रूख कर लिया है।

JJP राजस्थान की जाट बाहुल्य 18 सीटों पर फोकस कर रही है। JJP ने राजस्थान के सूरतगढ़ में 2 दिन पहले किसान महापंचायत की।

JJP हरियाणा में 2019 विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र के सहारे राजस्थान में एंट्री कर रही है। इसे राजस्थान में लागू करने के वादे कर रही है।

हालांकि इस चुनावी घोषणा पत्र से उसे हरियाणा में 90 में से 10 सीटें हासिल हुई थीं। राजस्थान में पार्टी ने कुछ समय पहले ही पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

राजस्थान में स्थानीय निवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण का वादा है। पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया जा रहा है।

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की फसल खराब होने पर दिए जाने वाले मुआवजे, सब्जियों के लिए भावान्तर भरपाई और बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपए देने जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *