May 17, 2024

हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात को दर्दनाक हादसा हुआ। युवक ने किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान महेश के तौर पर हुई है।

करीब ढ़ाई महीने पहले नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान उसकी पत्नी व बच्चे की मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक तौर से परेशान था।

जानकारी अनुसार यूपी के गोंडा का रहने वाला महेश अपनी पत्नी वंदना के साथ जगाधरी की शांति कॉलोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।

ढाई महीने पहले वह अपनी पत्नी वंदना को डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में लेकर गया था।

पत्नी वंदना और उसके बच्चे की की दर्दनाक मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार शाम को उसने पंखे के हुक से फंदा लगा निया।

उसके मकान के सामने रहने वाले उसके जीजा पवन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की महेश ने कमरे का दरवाजा बंद कर रखा है।

दरवाजे तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ थ। जीजा का कहना है कि महेश प्रतिदिन यही बात करता था कि हमें इंसाफ मिलेगा भी नहीं मिलेगा।

उसने अपने पत्नी की मौत को बर्दाश्त नहीं किया। पत्नी को तस्वीर सामने रखकर याद करता रहता था।

पुलिस का कहना है सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचे तो उसको पंखे से उतारकर नीचे जमीन पर लेटाया हुआ था।

महेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भिजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *