May 17, 2024

देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश जारी है। इसकी वजह से इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने रास्ते रोक दिए हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया है। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की 35 के करीब घटनाएं हुई हैं। बीते 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं।

बाढ़ से 158 लोगों की मौत हुई है। 606 घर ढह गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

वहीं, दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। मंगलवार सुबह जलस्तर 205.45 दर्ज किया गया। आज यहां बारिश की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *