May 17, 2024
heavy rain in odisha

हरियाणा में 16 जिलों में आज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है।

इससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है। सूबे में बाढ़ से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

7 घायल और 2 लोग अब भी लापता हैं। 461 गांव बाढ़ से ग्रस्त हैं। अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा में NDRF की टीमें तैनात हैं। फतेहाबाद में सेना तैनात है।

रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 2 ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। इसके साथ ही 8 गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया है।

यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण प्रभावित हुआ रेल यातायात हरियाणा में यमुना नदी में फिर से आए उफान और देश की राजधानी दिल्ली के यमुना ब्रिज पर बारिश के कारण जलभराव से एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

हरियाणा में जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।

चिंता की बात करनाल और अंबाला के लिए है, जो अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *