May 5, 2024

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अनुमान जारी किया है।

इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल है।

इनमें से 9 जिले ऐसे हैं, जिनमें पहले ही बाढ़ से तबाही मच चुकी है।

राज्य में बाढ़ घोषित होने से सरकार बाढ़ग्रस्त राज्यों के अनुरूप राहत मांग पाएगी।

अभी केंद्र की ओर से सूबे को 216 करोड़ रुपए की फौरी राहत दी गई है, जबकि इस राशि के मुकाबले नुकसान कहीं ज्यादा हुआ है।

अभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से बाढ़ से मरने वालों के लिए 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

हरियाणा में घग्गर और यमुना नदी का पानी 80 और गांवों में घुस गया है। अब 1378 गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं।

राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 अभी भी लापता हैं।

राज्य के हालातों को देखते हुए सरकार अब प्रदेश में बाढ़ घोषित करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसको लेकर प्रभावित जिलों के DC से रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *