May 5, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नूंह में हैं। वे मेवात के फिरोजपुर झिरका में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उनका यहां पर पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया।

यहां पर मुख्यमंत्री ने नूंह समेत पूरे प्रदेश को 2741 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें नूंह काे 305 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 2014 से विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आप सब देख ही रहे हैं कि यहां पर विकास कार्यों की पूरी गाड़ी ही ला दी है।

यहां से आज परियोजनाएं प्रदेश के दूसरे इलाकों तक जाएंगी। यहां पर रैली का पंडाल लोगों से पूरा भर गया है।

सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की तारें जोड़ दी गई हैं। नूंह को रैनीवैल का बड़ा प्रोजेक्ट दिया गया है। सीएम ने कहा कि जहां पानी नहीं था, बिजली नहीं थी, अब उस इलाके का पूरा विकास होने वाला है।

क्षेत्र के लोगों काे रोजे के बाद अब पानी मोल लाकर नहीं पीना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डबल हमारी सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छाेड़ी है।

पीएम नरेंद्र मोदी विकास के कामों में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। देश के 110 पिछड़े जिलों में नूंह को शामिल किया गया है।

यहां इतने विकास के काम हुए हैं कि इस जिले को अब किसी भी तरह से पिछड़ा जिला नहीं कह सकते।

वहीं कांग्रेस ने सीएम के नूंह प्रोगाम पर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री को नूंह की याद 9 साल बाद आयी है।

मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने 9 सालों में मेवात की आवाम के लिए क्या कार्य किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *