April 29, 2024

दिल्ली में शनिवार रात को तीन घंटे में 11 मिली बारिश हुई। आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। रविवार सुबह 9 बजे तक यमुना का वाटर लेवल घटकर 205.98 पर आ गया।

बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया। पेड़ों के उखड़ कर गिरने के चलते कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। पुलिस ने कई रास्तों पर न जाने की एडवाइजरी जारी की है।

NDRF ने बताया कि बीते 2-3 दिनों में दिल्ली-NCR के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 पशुओं समेत 6345 लोगों को बचाया गया।

बचाए गए पशुओं में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

उत्तरप्रदेश में बीते 36 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई। इनमें से 2 की मौत डूबने और 7 की मौत बिजली की चपेट में आने के चलते हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *