May 5, 2024

हरियाणा के करनाल में गुरुवार यानि कल आम आदमी पार्टी के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

करनाल में इस तरह का कार्यक्रम इतने बड़े स्तर पर भी पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

वहीं इसके साथ AAP पार्टी 8 जून को जींद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें पार्टी तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी।

इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यात्रा में मेगा रोड शो में हिस्सा लेंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

दिल्ली और पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को हरियाणा में राजनीति आसान दिखने लगी है।

राजनीतिज्ञों की माने तो प्रदेश की राजनीति का मिजाज इतना सरल नहीं है जिसे आसानी से हासिल किया जा सके।

यही कारण है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शहर में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है ताकि लोगों से नजदीकियां बनाई जा सकें।

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बताया कि कल करनाल के अंबेडकर चौक स्थित डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में सभी पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में करीब 1150 पदाधिकारियों की शपथ के साथ प्रदेश में बदलाव की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *