May 18, 2024

दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में हाेने वाली महिला महापंचायत से पहले हरियाणा में घमासान शुरू हाे गया। पुलिस महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे किसानों की धरपकड़ कर रही है।

वहीं, अंबाला में दिल्ली कूच करने जा रहे किसानों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। अंबाला में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

अंबाला में पुलिस ने किसानों को टेंट लगाने से रोका। इस दाैरान, किसानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं धूप में बैठ गई।

हालांकि, किसानों के विरोध काे देखते हुए पुलिस काे थोड़ा पीछे हटना पड़ा। किसानों ने पुलिस के विरोध के बावजूद सर्विस लाइन पर टेंट लगाया। किसान, शाम 4 बजे तक टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसान शाहपुर गुरुद्वारा के सामने सर्विस रोड पर दरी बिछाकर बैठ गए हैं। वीडियो के जरिए आस-पास के गांव के ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं और किसान को शाहपुर गुरुद्वारा के सामने पहुंचने का आह्वान किया गया है।

उधर, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) समेत अन्य किसान संगठनों से जुड़े किसानों काे पुलिस ने नजरबंद किया हुआ है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने BKU के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी काे हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *