May 2, 2024

जिला अम्बाला में कानों से बाली छीनने की हो रही वारदातों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए सी0आई0ए0-1 अम्बाला की विशेष टीम का गठन किया और निर्देश दिए कि चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और आरोपियों को शीघ्रतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज स्नैचिंग के मामले में 25 मई 2023 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला की पुलिस टीम ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी जसबीर सिहँ निवासी गाँव आनन्दपुर जलबेहड़ा अम्बाला शहर,  जसबीर उर्फ जस्सी निवासी गावँ आनन्दपुर जलबेहड़ा अम्बाला शहर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 01 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।

आज 26 मई 2023 को थाना अम्बाला शहर में दर्ज स्नैचिंग के मामले में आरोपी हमीर सिहँ निवासी गावँ आनन्दपुर जलबेहड़ा अम्बाला शहर को गिरफ्तार किया गया जिसे कल माननीय न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड की मांग की जाएगी। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान थाना अम्बाला शहर व नग्गल के क्षेत्रों में निम्नलिखित वारदातें करना कबूल किया। अनुसंधान जारी है।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री विशाल निवासी नजदीक रविदास बस्ती अम्बाला शहर ने 04 मई 2023 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 04 मई 2023 को न्यू हरियाणा सेलर के पास से किसी अज्ञात ने उसकी दादी के कान से सोने की बाली छीन ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा नं0 272 दिनांक 04 मई 2023 आई0पी0सी0 की धारा 379-बी के अन्तर्गत मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 17 मई  2023 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 मई 2023 को पुरानी अनाज मण्डी डींगरा स्वीट के पास से किसी अज्ञात ने उसके कान से सोने की बाली छीन ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा नं0 307 दिनांक 17 मई 2023 आई0पी0सी0 की धारा 379-ए के अन्तर्गत मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 14 फरवरी 2023 को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 फरवरी 2023 को इस्माईलपुर अमीपुर रोड के पास से किसी अज्ञात ने उसके दो कानों की सोने की बालियाँ छीन ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा नं0 25 दिनांक 14 फरवरी 2023 आई0पी0सी0 की धारा 379-बी के अन्तर्गत मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *