May 16, 2024
कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद हिमाचल और कर्नाटक को झांकी बताए जाने वाले दीपेन्द्र हुड्डा के बयान का भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने माकूल जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि यह कांग्रेस की खुशफहमी है और हम भी कांग्रेस की इस खुशफहमी को रोकना नहीं चाहते। लेकिन कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछली दफा राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जीतने के बाद कांग्रेस ने हर चुनाव हारा।
लोस मेें तो सभी सीटें भाजपा ने जीती। लेकिन उसके बाद भी यदि कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस खुशफहमी में है वह कुछ समय के लिए है। धनखड़ यहां झज्जर के गांव हसनपुर में भाजपा के चारों मंडलों की बैठक को सम्बोधित किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
धनखड़ ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा लोस की सभी दस सीटें जीतने के साथ-साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
दो हजार का नोट बंद किए जाने के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि ब्लैकमनी देश से खत्म हो यहीं सरकार का संकल्प है। परिणाम यह भी है कि ब्लैमनी देश से खत्म होने के बाद देश में वहाईट इकॉनामी और डिजीटल ट्रांजैक्शन बढ़ी है। इस दौरान धनखड़ ने बताया कि हरियाणा में भाजपा प्रधानमंत्री के नो साल के कार्यकाल को जनसेवा,जन सम्पर्क और विकास तीथों पर जाने की सेवा के तहत मना रही है।
यह कार्यक्रम 30 मई से30 जून के बीच आयोजित किए जाएगें। इसके तहत हर लोस क्षेत्र में
एक बड़ी रैली किए जाने के साथ-साथ हर विस क्षेत्र में भाजपा सम्मेलन आयोजित करेगी। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए भाजपा की 290 मंडलों की बैठक हो चुकी है। प्रदेश में 311 मंडल है। कुछ मंडलों की बैठक सांसद रतनलाल कटारिया जी का निधन होने के चलते स्थगित करना पड़ा था। जोकि अब दोबारा शुरू किेया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *