May 16, 2024
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर के सभी 13 मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सभी मंडलों में किया गया। इसी कड़ी के अंतर्गत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के जगाधरी मंडल, छछरौली मंडल व प्रतापनगर मंडल की बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शिरकत की उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा रहे।
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मंडलों की बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया। इसके बाद अम्बाला लोकसभा से भाजपा सांसद रहे स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया को सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल जगाधरी,मंडल छछरौली व मंडल प्रतापनगर में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दिवांगत सांसद रत्नलाल कटारिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रत्नलाल कटारिया का राजनीतिक सफर मेहनती व ईमानदारी का रहा है।
आज तक भी रत्नलाल कटारिया के ऊपर भ्रष्टाचार या पक्षपात का कोई भी आरोप नहीं है, रत्नलाल कटारिया ने हमेशा साफ सुथरी राजनीति की व अपनी मेहनत की वजह से वह भाजपा संगठन व भाजपा सरकार में विभिन्न पदों पर रहे व अपनी भूमिका का जोरदार तरीके से निर्वाहन किया। रत्नलाल कटारिया ने हमेशा संघ व भाजपा के लिए कार्य किया व उनकी सीधी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक थी,उनके निधन से भाजपा को बहुत क्षति हुई है।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा मंडल बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यह साल केंद्र भाजपा सरकार व हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों व भारतीय जनता पार्टी के गरीब उत्थान के विचार को घर-घर पहुंचाने का है ,यह साल सुनियोजित विकास की परंपरा को रफ्तार देने का है और इस लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम कड़ी आप सभी भाजपा कार्यकर्ता बंधु है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार को मतदाता सूची के पन्ना स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम हो रहा है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति का गठन करने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *