May 16, 2024

हरियाणा के 17 जिलों में आज बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट है। सोनीपत में सुबह आंधी के साथ तेज बारिश हुई और राई क्षेत्र में ओले भी गिरे।

आसमान यहां काले बादलों से घिरा है और रुक रुक कर बारिश हो रही है। अन्य जिलों में भी गरज चमक और तेज हवा की सूचनाएं मिल रही हैं। रोहतक में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हरियाणा में बुधवार सवेरे मौसम बदल गया। हालांकि कई जिलों में धूप भी निकली है, लेकिन मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए बारिश, गरज चमक और धूल भरी आंधी की आशंका जताई है।

इसकी शुरुआत सुबह सोनीपत में बारिश और ओलावृष्टि से हुई। यहां 7 बजे के आसपास मौसम बदल गया था। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई और राई में ओले भी गिरे। अगले दो दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *