May 8, 2024

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके अंतिम दर्शन को PM नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ स्तिथ अकाली दल के कार्यालय पहुँचे. उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहै.

बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा।

वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *