May 16, 2024
covid case in india

हरियाणा में एक्टिव मरीजों ने अब चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटों में इनकी संख्या में 404 का इजाफा होकर 4119 पहुंच गई है।

संक्रमण दर भी 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। 24 घंटों में 14 जिलों में 839 नए संक्रमित मिले, जिससे संक्रमण दर बढ़कर 11.89 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि 435 कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान स्वस्थ्य भी हुए हैं।

14 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 562 नए संक्रमित मिले हैं, जिससे यहां एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2275 पर पहुंच गई है।

हरियाणा में 8 जिले ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनमें एक भी नया केस नहीं मिला है। इनमें नूंह, चरखी-दादरी, पलवल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़ और जींद शामिल है।

हालांकि इन जिलों का यह 24 घंटे का आंकड़ा है। नूंह, कैथल, फतेहाबाद और पानीपत जिलों में रिकवरी दर जीरो के बराबर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *