May 16, 2024

Inside The Old Idaho State Penitentiary - two people walking away from the camera with intentional motion blur.

हरियाणा की जेलों में रेडियो से बड़े बदलाव आए हैं। इससे कैदियों के बीच संवाद बेहतर हुआ है। पुरुष कैदियों के साथ ही अब सूबे की जेलों में महिला बंदियों को रेडियो जॉकी के रूप में शामिल किया गया है।

इन्‍हें जेल रेडियो के लिए प्रशिक्षित किया गया था। जेल रेडियो स्टेशन को पूर्ण रूप से चालू कर दिया है। जिला जेल जींद में 1 जनवरी 2023 को जेल के कैदियों के लिए जेल रेडियो की शुरुआत की गई थी।

जेल के अधिकारियों का कहना है कि जेल रेडियो का मकसद बंदियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, रेडियो स्किल से जोड़ना, उनमें अवसाद की कमी लाना और उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना है।

रेडियो जॉकी के लिए जेल के कैदियों का ऑडिशन लिया था। बाद में 7 पुरुष कैदियों और 4 महिला बंदियों का चयन किया गया।

जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जींद जेल रेडियो अब हर रोज 3 घंटे का प्रसारण करेगा।

इसमें 7 अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें शिक्षा और संगीत से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष अहमियत दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *