May 16, 2024

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा की ओर से अंबाला शहर के सैनी भवन में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए और इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मंच पर पहुंचने पर विनोद शर्मा को बुक्के देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कर्ण किशोर गौड़, हल्का प्रधान अंबाला कैंट मदनमोहन शर्मा, प्रबंधक समिति अध्यक्ष दिनेश गौड, अंबाला शहर प्रधान बलजीत सिंह शर्मा, नारायणगढ़ प्रधान संजीव कुमार कौशिक, मुलाना प्रधान रामचंद्र शर्मा नंबरदार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा के पदाधिकारियों की कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी और सभी ब्राह्मण परिवारों को भगवान परशुराम जी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं दी। शर्मा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने एक ब्राह्मण परिवार जन्म लिया है और निश्चिततौर पर ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने के बाद हमारी जिम्मेदारियां ओर भी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

हमें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होना चाहिए। हमें भगवान परशुराम जी महाराज द्वारा दिए रास्ते पर चलना चाहिए और सभी को मिलकर प्रण करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ब्राह्मण समाज अपनी शक्ति को पहचानते हुए पूरी एकता के साथ समाज को मजबूत करने के लिए काम करेगा। इस अवसर पर डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद फकीरचंद्र, मदनमोहन घेल, विशाल राणा, राजकुमार गुप्ता, रविंद्र सौंडा, राकेश मेहता, सुखविंद्र सुखी, नीतिन मटेहड़ी, राकेश शर्मा कौलां सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *