May 7, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 08 अप्रैल 2023 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव नगर क्षेत्र जग्गी कालोनी अम्बाला शहर नजदीक जी0सी0 रेजैन्सी होटल के पास से आरोपी डेविड निवासी राम नगर डेहा कालोनी अम्बाला शहर को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। अनुसंधान जाराी है।

08 अप्रैल 2023 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव नगर क्षेत्र जग्गी कालोनी अम्बाला शहर नजदीक जी0सी0 रेजैन्सी होटल के पास नाकाबन्दी की।

नाकाबन्दी के दौरान आरोपी पुलिस दल को देखकर भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उससे अवैध पिस्टल बरामद हुई। आरोपी की पहचान डेविड निवासी राम नगर डेहा कालोनी अम्बाला शहर के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया।

आरोपी का अपराधिक रिकार्ड पाया
1 थाना अम्बाला शहर में दर्ज मुकदमा नं0 648/20 आई0पी0सी0 की धारा 148/149/188/269/223/452/506 के मामले में नानबेलेब्ल वारंट जारी
2 थाना बलदेव नगर में मुकदमा नं0 413/16 आई0पी0सी0 की धारा 104/149/332/353 मेें माननीय न्यायालय द्वारा पी0ओ0 घोषित किया गया।
3 गंगाानगर राजस्थान में दर्ज मुकदमा नं0 66/22 आई0पी0सी0 की धारा 224 के अन्तर्गत दर्ज मामले में पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में वाछिंत।
4 मोहाली पंजाब में दर्ज मुकदमा नं0 52/22 आई0पी0सी0 की धारा 223/224/225 थाना शाशनगर में वांछित
5 मनाली हिमाचल प्रदेश में दर्ज मुकदमा नं0 445/20 एन0डी0पी0एस0 की धारा 21/25/29 च्ै इंजीी मादक पदार्थ की अधिकतम मात्रा (कमर्शियल क्वान्टीटी) से सम्बन्धित मामले में माननीय न्यायालय द्वारा पी0ओ0 घोषित।
6 मोहाली पंजाब में दर्ज मुकदमा नं0 295/20 थाना सोहाना में एन0डी0पी0एस0 की धारा 21/61/85 मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में न्यायालय से बेल जम्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *