April 29, 2024
हरियाणा सरकार ने बारिश से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक लगाए जाएंगे जो गिरदावरी में क्षेत्र के पटवारियों का सहयोग करेंगे। हर क्षतिपूर्ति ब्लॉक में एक क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किया जाएगा।
क्षतिपूर्ति सहायक को वेरिफिकेशन के लिए 500 एकड़ का एक ब्लॉक दिया जाएगा। क्षतिपूर्ति सहायक पटवारी के साथ मिलकर खराब हुई फसल की फोटो, लोकेशन और टाइम स्टांप लगाने का काम करेगा।
राज्य सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया था। सरकार की तरफ से मई महीने तक किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार किसानों को अविलंब राहत देना चाहती है, इसी के चलते फसलों को हुए नुकसान के जल्द आंकलन के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में उपायुक्तों को पारदर्शी तरीके से अविलंब क्षतिपूर्ति सहायक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  स्वयं गिरदावरी की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने के लिए गिरदावरी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस बार भी फरवरी व मार्च महीने में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। अब किसान पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल का नुकसान स्वयं बताता है और इसके बाद सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गिरदावरी का कार्य करवा जा रहा है, जिसका ड्रोन और सैटेलाइट के साथ भी अध्ययन होता है। सभी चीजों का मूल्यांकन करने के बाद जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *