May 2, 2024
भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में 6 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत जिला व मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजक की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार मुख्य अतिथि कृष्ण बेदी द्वारा ली गई। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़े इसके लिए रूप रेखा बनाई गई व सभी मोर्चों को सक्रियता से ये कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल तक से 14 अप्रैल तक जिला यमुनानगर में सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मना रही है।
इसके अंतर्गत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा ,जलाशयों की सफाई की जाएगी,शहीदों की प्रतिमाओं को साफ किया जाएगा, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य स्तर पर मनाया जाएगा, रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, आत्मनिर्भर भारत के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के फायदे किसान समाज व अन्य भाइयों तक पहुंचाए जाएंगे, मोटा अनाज श्री अन्न को हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओ का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *