May 19, 2024

                पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना साढौरा पुलिस की टीम ने 24 वर्ष से भगौड़ा घोषित आरोपी पंजाब के जिला जालंधर के फिलौर मोहल्ला राजपुर निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ पिंचू पुत्र इकबाल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। माननीय अदालत ने आरोपी को वर्ष 1999 में भगौड़ा घोषित किया गया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ वर्ष 1994 में नारायणगढ़ निवासी हरिराम की हत्या की थी। वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद जसविंद्र दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर उसे भगौड़ा घोषित किया गया था।

                   थाना प्रबंधक साढौरा उप निरीक्षक मेंम सिंह ने बताया कि, पांच अप्रैल 1994 को नारायणगढ़ में नाहन रोड पर टायरों की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। वहां पर हरिराम चौकीदारी करता था। हरिराम ने इन चोरों को रोकने का प्रयास किया था। जिस पर चोरों ने उसकी हत्या कर दी थी। अगले दिन उसका शव साढौरा थाना क्षेत्र में काला अम्ब बार्डर पर मिला था। इस मामले में साढौरा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस तफ्तीश करती रही। 30 नवंबर 1994 को कुरुक्षेत्र जिले की पुलिस ने दीदार सिंह के नाम के आरोपी को पकड़ा। जिससे पूछताछ में पता लगा कि उसने अपने साथी जसविंद्र के साथ मिलकर चोरी की वारदात की थी। उन्होंने ही अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हरिराम की हत्या की थी। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 16 फरवरी 1995 को जसविंद्र जमानत पर रिहा हो गया था। इसके बाद वह तारीख पर पेश नहीं हुआ। जब वह पेश नहीं हुआ तो उसे कोर्ट ने 13 मार्च 1999 को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर जिला के विभिन्न थानों में 6 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *