May 18, 2024

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्‌ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के रिलेशन की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इस बीच परिणीति के पिता पवन चोपड़ा ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। परिणीति की मां ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द कपल अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकता है और जल्द ही सगाई हो सकती हैं।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा ने अपनी रिलेशनशिप अभी ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई।

परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और उनकी माता अंबाला कैंट में रहते हैं।

पवन चोपड़ा की कैंट की राय मार्केट में स्पेयर पार्ट की दुकान है। परिणीति और प्रियंका चोपड़ा अंबाला कैंट आते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *