May 7, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान अम्बाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में वह लगातार केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के सहयोग से विकास कार्य करवा रहे है।
इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और उन्हें अपने लोक-सभा क्षेत्र में जिलावार 10 करोड़ से ज्यादा के कार्यों की सूची मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपी जिन्हे अति शीघ्र पूरा किया जाने का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया।
लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि देश में  सुशासन, विकास और परफॉर्मेंस का दौर चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी जनकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर रही है। जनसेवा  के प्रति अटूट समर्पण का ही परिणाम है कि आज भाजपा  देश में राजनैतिक स्थिरता का पयार्य बन चुकी है।
रतन लाल कटारिया ने कहा कि आज सारा देश देख रहा है कि कैसे भ्रष्टाचार में लिप्त चेहरे एक साथ एक मंच पर आ रहे है। भारत विरोधी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। भाजपा सरकार ने नो वर्ष में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान चलाया है, उसने भ्रष्टाचारियों की जड़े हिला दी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं और उन्हें अदालत से जमानत तक नहीं मिली है।
रतन लाल कटारिया ने कहा कि जनता सच्चाई जानती है और उसे विश्वास है कि पीएम मोदी देश के विकास और कल्याण के लिए क्या कर रहे हैं, जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *