हरियाणा के जिला करनाल की बेटी प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षा पास की है। प्रियंका मधुबन क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दीवान सिंह की बेटी है।
जो मां की प्रेरणा और पिता के आशीर्वाद से आगे बढ़ी और सफलता की बुलंदियों को छुआ।
सफलता के बाद प्रियंका ने कहा कि कम उम्र में शादी होने से मां ज्यादा नहीं पढ़ सकी। उनका सपना पूरा करने के लिए मैंने ये मेहनत की।
करनाल के आरके पुरम की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम क्लियर कर लिया है। अब वो जज बन जाएगी।
प्रियंका का इस परीक्षा में 59वां रैंक आया है। नीलोखेड़ी के विधायक धर्म पाल गोंदर भी परिवार को बधाई देने के लिए पहुंचे।
GIPHY App Key not set. Please check settings