May 3, 2024

लॉरेंस गैंग के एंटी गैंग बंबीहा गैंग के शॉर्प शूटर नीरज चस्का के खिलाफ गोल्डी बराड़ के भाई (कजन) गुरलाल बराड़ मर्डर केस में चंडीगढ़ जिला अदालत के ASJ जयबीर सिंह ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। नीरज चस्का के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के तहत चार्ज फ्रेम किए गए हैं। अब उसके खिलाफ ट्रायल चलेगा।

गोल्डी बराड़ सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और विदेश में है। हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने मूसेवाला हत्याकांड को गोल्डी की प्लानिंग बताया था। सरकार अभी तक एक्सट्रैडिशन एक्ट के तहत गोल्डी को पंजाब लाने में फेल रही है।

इससे पहले हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने नीरज चस्का के खिलाफ गुरलाल बराड़ मर्डर केस में चंडीगढ़ जिला अदालत में चार्जशीट दायर की थी। गुरलाल की 10 अक्तूबर, 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 चंडीगढ़ में देर शाम गोलियां मार हत्या कर दी गई थी।

हमलावर मोटरसाइकिल पर थे। पुलिस केस के मुताबिक दविंदर बंबीहा गैंग के मेंबर्स ने यह कत्ल किया था। सिटी एम्पोरियम मॉल के सामने यह कत्ल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *