April 27, 2024

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य बंतो कटारिया ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रजातंत्र की हर मर्यादा को लांघा है। बंन्तो कटारिया ने कहा की जिन्हे लोकतंत्र में विश्वास नहीं है,उनके लिए लोकतंत्र में स्थान नही हैं।

बन्तो कटारिया ने कहा भारत के लोग उनकी बात नही सुनते हैं, वह सिर्फ उन्हें झेलते हैं। राहुल गांधी ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में अपनी शर्मनाक टिप्पणियों से ना सिर्फ देश का अपमान किया है, बल्कि दूसरे देशों को हमारे देश में हस्तक्षेप करने के लिए भी आमंत्रित किया है। बंतो कटारिया ने बताया आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनैतिक संस्कृति बदल दी है, वर्ष 2014 से पहले हमारा देश कैसा था।

हमारे देश में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था, नीतिगत पंगुता की स्थिति थी और यह पिछड़ा हुआ देश था। भारत के बारे में इस तरह की बातें की जाती थी। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दूनिया को राह दिखा रहा है। बंतो कटारिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगर वास्तव में महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर है तो उन्हें जानकारी सांझा करनी चाहिए। वह क्या छिपा रहे है। क्या वह तब झूठ था या वह अब झूठ बोल रहे हैं, यह वही बता सकते हैं।

बंतो कटारिया ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कहकर सुर्खियों में बने रहना चाहते है यह उनकी आदत बन गई है, लेकिन वे विषय की गंभीरता को नहीं समझते। मैं देश की महिलाओं से अपील करती हूं कि वे देश के कोने-कोने मेें जाए और हर किसी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारतीय राजनीति में लाए गए बदलाव के बारे में बताएं। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *