April 23, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 12 मार्च 2023 को थाना सदर अम्बाला में दर्ज दो मामलों मुकदमा नम्बर 44 दिनांक 10 फरवरी 2023 व मुकदमा नम्बर 68 दिनांक 02 मार्च 2023 इलैक्ट्रीसिटी एक्ट की धारा 136 के अन्र्तगत दर्ज बिजली तार चोरी के मामलोे में सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी 1. अकुंश उर्फ बिल्ला, 2. सन्दीप उर्फ मोटा, 3. हैप्पी 4. रणजीत उर्फ मंगू 5. अनीश कुमार उर्फ विक्की उर्फ बोना 6. विशाल उर्फ दीप्पा 7. रोहित उर्फ बच्ची 8. गुरसेवक उर्फ पोटा सभी वासीयान गावँ आनन्दपुर जलबेहड़ा थाना सदर अम्बाला को गिरफ्तार कर 13 मार्च 2023 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया था।

आरोपियों ने पुछताछ के दौरान बतलाया कि आरोपी 9 राजन निवासी पुरानी बकरा मण्डी थाना अम्बाला शहर भी उनके साथ सलिंप्त है, जिसे आज 16 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आरोपियों ने थाना नग्गल व सदर अम्बाला क्षेत्र में बिजली तार चोरी की 27 वारदातों को अन्जाम देना कबुल किया। आरोपियों से 50 एम0एम0 की 2 क्ंिवटल 90 किलोग्राम एलमुनियम तार, 30 एम0एम0 की 2 क्विंटल 47 किलोग्राम एलमुनियम तार, 3 किलो 500 ग्राम तांबा तार, दो तार काटने वाले कटर व वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाईकिल बरामद की गई।

मुकदमा नम्बर 68 दिनांक के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अजय गुप्ता उप-मण्डल अधिकारी हरियाणा विधुत वितरण निगम अम्बाला ने 02 मार्च 2023 को थाना सदर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 फरवरी 2023 की रात्रि को थाना सदर अम्बाला क्षेत्र गावँ उगाड़ा से किसी अज्ञात ने बहादुर सिहँ पुत्र रमेश सिहँ के खेतों से बिजली विभाग के कन्डक्टर (बिजली तार) चोरी कर लिए हंै। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर अम्बाला में मुकदमा नम्बर 68 दिनांक 02 मार्च 2023 इलैक्ट्रीसिटी एक्ट की धारा 136 के अन्र्तगत मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

एक अन्य मामले में मुकदमा नम्बर 44 के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री ओ0पी0 उप-मण्डल अधिकारी हरियाणा विधुत वितरण निगम अम्बाला ने 10 फरवरी 2023 को थाना सदर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 जनवरी 2023 की रात्रि को थाना सदर अम्बाला क्षेत्र गावँ बलाना से किसी अज्ञात ने जगदेव सिहँ पुत्र जोगिन्द्र सिहँ के खेतों से बिजली की हाई टैन्शन वायर चोरी कर ली हंै। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर अम्बाला में मुकदमा नम्बर 44 दिनांक 10 फरवरी 2023 इलैक्ट्रीसिटी एक्ट की धारा 136 के अन्र्तगत मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

आरोपियों ने निम्नलिखित वरदातें करना कबूल किया

थाना सदर अम्बाला में दर्ज छः मामलों में छः वारदात सुलझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *