May 10, 2024

आज कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी द्वारा जानकारी देते हुए बतलाया कि श्री सिबाश कबिराज भा.पु.से. पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी द्वारा अपने कार्यालय के प्रांगण में दिनांक 08.03.2023 को होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

इस समारोह के दौरान महोदय द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गुलाल के साथ धूमधाम से होली पर्व मनाया गया जिसमें पुलिस कर्मचारियों द्वारा ढोल की ताल पर पंजाबी भंगड़ा व हरियाणवी नृत्य से होली समारोह को यादगार बनाया।

महोदय द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर जलपान करवाया गया और सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इस समारोह के दौरान श्री जशनदीप सिंह रंधावा, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक अम्बाला, श्री दीपक जेवरिया भा.पु.से., सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला, श्री जोगिन्द्र सिंह, ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक
अम्बाला, श्री अनिल कुमार, ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी, श्री रजनीश कुमार, ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक बराड़ा, श्री सुभाष ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, श्री जयसिंह ह.पु.से. उप पुलि अधीक्षक लाडवा, श्री रामदत्त नैन, ह.पु.से. उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, जिला अम्बाला से निरीक्षक नरेश कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *