May 15, 2024
भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में सफीदों रोड स्थित लाठर मार्केट में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन यूनियन (भाकियू) लीगल सेल का विस्तार किया गया। इस मौके पर जिला जींद बार से जुड़े वकीलों ने  शिरकत की।
किसान पंचायत में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रतन मान व प्रदेश उपाध्यक्ष उमेद सिंह रेढू का उपस्थित किसानों ने जोरदार स्वागत किया। पंचायत में उपस्थित वकीलों ने लीगल सेल की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए एडवोकेट  अरविंद लाठर का  प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर उपाध्यक्ष के पद पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। ।
किसान नेता मान ने कहा कि आज लीगल सेल का विस्तार होने से किसान संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसान मजदूर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। जिसके लिए व्यापक आंदोलन किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आने वाली 20 मार्च को संसद कूच किया जाना है। किसान नेता मान ने किसान और मजदूरों को आह्वान करते हुए कहा कि संसद कूच ऐतिहासिक होगा और निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभी से सभी भाकियू के कार्यकर्ता संसद कूच को मजबूत करने के लिए जुट जाएं।
प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन बैनर के तले प्रदेश स्तरीय एडवोकेट सम्मेलन किया जाएगा।  इस सम्मेलन में राष्ट्रीय  किसान नेता भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *