April 28, 2024

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) के खिलाफ यूथ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी। इसके विरोध में बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेगी। यूथ कांग्रेस के इस घेराव कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा विशेष रूप से शामिल होंगे।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का कहना है कि PPP की वजह से हरियाणा में BPL राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन व आयुष्मान कार्ड कट गए हैं, जिसके खिलाफ हरियाणा युवा कांग्रेस को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले ही पंचकूला में सेक्टर-17-18 के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कहीं भी झुंड में लोग जमा न हो।

प्रदर्शन से पहले धारा 144 लागू किए जाने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशू बुद्धिराजा ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा है कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है। वह जोर जबरदस्ती करके लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। सरकार चाहे कुछ भी कर ले, हरियाणा कांग्रेस लोगों के हित के मुद्दे उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *