May 3, 2024
coronavirus cases

चंडीगढ़ में एक 92 वर्षीय कोविड प्रभावित मरीज की मौत हुई है। चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसकी पुष्टि की है। शहर में लगभग 6 महीने बाद किसी मरीज की कोविड से जान गई है।

सेक्टर 15 का रहने वाला बुजुर्ग गंभीर बीमारी से ग्रसित भी था। उसे प्रोस्टेट कैंसर था जो मेटास्टेटिस था। वहीं उसे न्यूमोनिया भी था।

उसका मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

कोविड से बचाव को लेकर उसने कोविड की दोनों डोज समेत बूस्टर डोज भी ली हुई थी। हालांकि उसकी गंभीर बीमारी के चलते कोविड संक्रमण की स्थिति भी बनी रही।

बता दें कि शहर में पिछले वर्ष 26 अगस्त को कोविड से एक जान गई थी। वहीं नवंबर, 2022 से शहर में कोविड के केस गिरने लगे थे।

इस महीने अभी तक शहर में कोविड के सिर्फ 4 केस ही सामने आए हैं। जनवरी में कोविड के 9 केस सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *