April 7, 2025
rao inderjit singh

हरियाणा के पूर्व सीएम रहे राव बीरेन्द्र सिंह के नाम पर उनके जन्मदिवस के मौके पर 20 फरवरी को सुबह 10 बजे डाक टिकट जारी होगी। शनिवार को इसकी जानकारी उनके बेटे केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने खुद के जन्मदिन पर दी।

बता दें कि राव बीरेन्द्र सिंह हरियाणा प्रदेश बनने के बाद 1967 में दूसरे मुख्यमंत्री बने थे। राव बीरेन्द्र सिंह कई बार केन्द्र में मंत्री भी रहे। उनके केन्द्र में कृषि मंत्री रहते हुए हरियाणा में एक नारा राव आया, भाव आया खूब चर्चित रहा था।

वर्ष 1997 में पूर्व सीएम राव बीरेन्द्र सिंह ने सक्रिय राजनीति से खुद को अलग कर लिया था। इससे पहले राव बीरेन्द्र ने अपने बेटे वर्तमान में गुरुग्राम से सांसद और केन्द्र में मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को अपनी राजनीतिक विरासत सौंप दी थी।

दक्षिणी हरियाणा की राजनीति हमेशा से ही रामपुरा हाउस के इर्द-गिर्द घूमती रही है। पूर्व सीएम राव बीरेन्द्र सिंह भी रामपुरा हाउस से ही हर बड़ा फैसला लेते थे। दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह और भिवानी जिले का कुछ हिस्से में आज भी रामपुरा हाउस की मजबूत पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *