April 7, 2025
hoodascam

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में प्रदेश के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा।

उन्होंने डॉक्टरों का ड्रेस कोड लागू करने के सवाल पर चुटकी ली कि डॉक्टरों का ड्रेस कोड लगाने से पहले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को चाहिए कि वे खुद नहा कर आया करें।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को पिपली अनाज मंडी में किसानों से रू-ब-रू होने के बाद सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में आलू उत्पादक किसान परेशान हो रहे हैं।

जो आलू 600 रुपए तक बिकता था अब पिपली अनाज मंडी में 150 रुपए का भाव मिल रहा है। सरकार द्वारा योजनाएं तो शुरू कर दी जाती हैं, लेकिन आमजन तक फायदा पहुंचाने में विफल रही है।

भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से हर वर्ग परेशान हो रहा है। सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में कोई भी ऐसा कार्य नही किया गया जिससे आम जनता को फायदा मिला हो।

कांग्रेस संगठन बनाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हरियाणा में संगठन बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम सफल कार्यक्रम बन रहा है। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *