November 20, 2026
20 nov 4
  • बेटा सांसद, बहू विधायक

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 85 साल के थे और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

फूल चंद मुलाना हरियाणा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहने वाले नेता थे। उन्होंने लगातार करीब साढ़े 6 साल तक पार्टी की कमान संभाली। वे मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।

उनके बेटे वरुण चौधरी अंबाला से कांग्रेस सांसद हैं, जबकि बहू पूजा चौधरी मुलाना से विधायक हैं। वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी दी।