April 30, 2024

मेयर हाउस में लगाए जा रहे समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। मेयर हाउस में अब सप्ताह में दो दिन यानि बुधवार व वीरवार को यह समस्या निवारण सत्र लगाया जाएगा। इस दौरान मेयर मदन चौहान सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला दरबार लगाकर शहरवासियों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे, हालांकि निगम कार्यालय में रोजाना समस्या सुनी जाएगी। समस्या निवारण सत्र के दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर मेयर मदन चौहान मौके पर समाधान करवा रहे है, वहीं, निर्माण कार्यों व जटिल समस्याओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

मेयर मदन चौहान ने मेयर हाउस में अब हर बुधवार व वीरवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्या निवारण सत्र लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। समस्या निवारण सत्र में सफाई व स्ट्रीट लाइट संबंधित समस्याओं का 24 घंटे के भीतर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गली, नाली, सीवरेज व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर जल्द समाधान करवाया जाएगा।  मेयर मदन चौहान ने कहा कि समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शहरवासियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए उन्होंने समस्या निवारण सत्र की शुरुआत की है। जिसमें शहरवासी अपनी समस्याओं का निवारण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार व वीरवार के अलावा अन्य दिनों में निगम कार्यालयों में समस्याएं सुनी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *