- सनातन संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वास्तविक जीवनरेखा है गौमाता : आचार्य आजाद
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : देशभर में गौ संरक्षण, संवर्धन और भारतीय संस्कृति के मूल आधार गौवंश की रक्षा के संकल्प के साथ शुरू किए गए गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत पानीपत के चुलकाना धाम स्थित सावरिया सेठ धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना, गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाना तथा वेदलक्षणा गौवंश को संवैधानिक संरक्षण व सुरक्षा सुनिश्चित कराना है।
बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर संत राज्य प्रभारी नंदबाबा महंत विकास गिरी महाराज ने शिरकत की। इस मौके पर महंत विकास गिरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता कोई पशु नहीं बल्कि महमारी मां हैं, और जो व्यक्ति इन्हें केवल पशु समझता है, उसकी बुद्धि में गंदगी भरी हो सकती है। उन्होंने जोर दिया कि गौमाता हमारी सनातन संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वास्तविक जीवनरेखा हैं। हरियाणा राज्य (नंद बाबा) आचार्य आजाद ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई और सभी गौ भक्तों से 17 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में चंडीगढ़ चलने की अपील की। इस मौके पर महंत सेवापुरी महाराज (गाँव मांडी) ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हम सभी को इस अभियान में पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा स्वर्णिम अवसर दोबारा प्राप्त नहीं होगा। हरियाणा राज्य संयोजक पूरण यादव ने जानकारी दी कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत प्रांत से एक करोड़ हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
गौ रक्षा दल पानीपत के पूर्व प्रधान गुलशन सरोहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संभाग प्रभारी प्रवीण छोक्कर, जिला पानीपत प्रभारी देवा पानीपत, जिला सह प्रभारी सतवीर पानीपत, जिला मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा समेत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, जिनमें संचित अरोड़ा समतला, संदीप डागर इसराना, कपिल शहरी पानीपत, सागर सनोली और सोहन मतलोड़ा शामिल रहे, ने विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने यह दृढ़ संकल्प लिया कि वे प्रत्येक गाँव से 50-50 व्यक्तियों को साथ लेकर चंडीगढ़ पहुँचेंगे और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर रोहित डिकाडला, लोकेश डिकाडला, दीपक पुजारी, अंकित उपल, अनुज किवाणा, मनोज नारायना, अनिल, गोविंद माजरी, अंकित रोहिल्ला, शिवम करनाल, विजय घरौंडा, महावीर नाथ, मंजीत ठेकेदार पतंग हथवाला, और सुनील सहित अनेक युवा साथी मौजूद रहे।