October 2, 2026
2 oct 16
  • प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  गुरुग्राम में 2 अक्टूबर को छुट्टी के दिन ही सीएम नायब सैनी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के 2 वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। शुक्रवार को सीएम समीक्षा बैठक ले रहे थे।

गुरुग्राम नॉर्थ की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा और गुरुग्राम साउथ के मुकुल कुमार पर प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लापरवाही बरतने और लोगों की शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगा। इसके बाद सीएम ने दोनों के सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए।

मीटिंग में शहर की सड़कों, जलनिकासी, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।