September 22, 2026
22 sep 10
  • मौके पर भीड़, 2 दिन पहले केमिकल से भरा कैंटर पलटने से लगी थी आग

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : भिवानी जिले के बहल में मंगलवार को अचानक नाले में आग लग गई। नाले से आग की लापटें उठने के कारण अफरा-तफरी भी मच गई। हालांकि आग लगने के बाद काफी ऊंचाई तक धुआं निकलने लगा। जिसको कई किमी तक भी देखा जा सकता था। जिसके कारण वहां आसमान भी काला नजर आने लगा।

वहीं इसका पता लगते ही स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन को भी बुलाया गया। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

2 दिन पहले पलटा था केमिकल से भरा कैंटर

बता दें कि शनिवार रात को बहल के बस स्टैंड के नजदीक केमिकल से भरा एक कैंटर पलट गया था। नाले के पा पलटा होने के कारण उसका केमिकल नाले में भी चला गया। इसके बाद रविवार को सुबह के समय जब उस कैंटर को उठाने लगे, तो अचानक आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद व 6-7 फायर की गाड़ियों व स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने आग पर काबू पाया।

इस आग में रेहड़ी व खोखे भी चपेट में आ गए थे। उसी नाले में जिस पर कैंटर पलटा था, उसमें दो दिन बाद सुरपुरा रोड पर आग लग गई।