September 12, 2026
11 sep 16
  • दीनदयाल उपाध्याय के बजाय PM मोदी के बर्थडे से आवेदन, जानिए ‘लाडो लक्ष्मी’ का प्रोसेस

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपए आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। शुरुआत में यह सीमा एक लाख रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 1.40 लाख रुपए किया गया था।

एक साल में योजना में तीसरी बार बदलाव किया गया है। सरकार के इस फैसले से अब करीब 27 लाख महिलाएं योजना के दायरे में आ जाएंगी, जिनके खाते में हर माह 2100 रुपए हर महीने आएंगे। फिलहाल 9.98 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

खास बात यह पहले पहले 25 सितंबर यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इसके लिए आवेदन शुरू होने थे। मगर, अब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से ही इसके आवेदन शुरू करने का फैसला किया है। इसके पीछे बड़ी वजह पंजाब का विधानसभा चुनाव भी है, जो अगले 5-6 महीने में संभावित हैं।

कैसे करें एप से अपना रजिस्ट्रेशन

प्ले स्टोर से होगा डाउनलोड: प्ले स्टोर से लाडो लक्ष्मी योजना का एप डाउनलोड होगा। इस एप पर दो महिलाओं की फोटो बनी हुई है। इसमें एक हरियाणवी परिधान में है और दूसरी साड़ी में है। इस एप पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लिखा है।

पात्रता जांच में देनी होगी ये डिटेल: पहले पात्रता जांचने का ऑप्शन आता है। इसे ओपन करते ही डिटेल देनी होगी। इसमें पहले लिखा है कि क्या आप हरियाणा के रहने वाले हैं। फिर जेंडर, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, रोजगार की स्थिति और परिवार की वार्षिक आय भरनी होती है।

ये दस्तावेज जरूरी: दूसरा ऑप्शन आवेदन करने का है। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों के लिए कॉलम हैं। इसमें हरियाणा निवास के लिए प्रमाण पत्र नंबर, आधार कार्ड और उससे जुड़ा हुआ सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर, ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों का आधार नंबर, बिजली कनेक्शन नंबर, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पंजीकरण नंबर, यदि वाहन है तो वाहन पंजीकरण नंबर, सक्रिय बैंक खाते का विवरण।

6 चरण में होगा आवेदन: एप पर आगे बढ़ने पर पहले चरण में महिला आवेदक का विवरण भरना होगा, दूसरे चरण में आवास, तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों का विवरण, चौथे चरण में आय का विवरण, पांचवें चरण में बैंक खाते का विवरण और छठे चरण में लाइव फोटो का आप्शन मिलेगा।

सीएम बोले- इस बार हरियाणा को मिले 7 लाख करोड़ से ज्यादा

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रहा है और उनका राज्य से विशेष लगाव है। बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान 18 बार हरियाणा आ चुके हैं।

हाइड्रोजन रेल से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘लाडली सखी’ जैसी योजनाओं से प्रदेश का हर नागरिक लाभान्वित हुआ है।