September 12, 2026
11 sep 13
  • 27 लाख होगी लाभार्थियों की संख्या, CM सैनी का ऐलान

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1.80लाख रुपए आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ देने की घोषणा की है। ऐसी महिलाएं 17 सितंबर से एप पर अपना रजिस्ट्रेशन शुरू करवा सकेंगी। सीएम ने पंचकूला में सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत को लेकर आयोजि प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान इसका ऐलान किया।

₹1.80 लाख रुपए की इंकम सीमा होने के अब करीब 27 लाख महिलाएं योजना के दायरे में आ जाएगी। जिनके खाते में हर माह 2100 रुपए हर महीने आएंगे। फिलहाल 9.98 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

पिछले साल 25 सितंबर को सरकार ने योजना शुरू की थी। पहले चरण में योजना का लाभ लेने की पात्रता 1 लाख रुपए वार्षिक आय रखी गई। फिर उसे 1.40 लाख रुपए किया गया। अब इसे 1.80 साल रुपए वार्षिक किया जा रहा है। यानी एक साल में योजना में तीसरी बार बदलाव किया गया है। इसके पीछे बड़ी वजह पंजाब का विधानसभा चुनाव भी है, जो अगले 5-6 महीने में संभावित हैं।

कैसे करें एप से अपना रजिस्ट्रेशन

  • प्ले स्टोर से होगा डाउनलोड: प्ले स्टोर से लाडो लक्ष्मी योजना का एप डाउनलोड होगा। इस एप पर दो महिलाओं की फोटो बनी हुई है। इसमें एक हरियाणवी परिधान में है और दूसरी साड़ी में है। इस एप पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लिखा है।
  • पात्रता जांच में देनी होगी ये डिटेल: पहले पात्रता जांचने का ऑप्शन आता है। इसे ओपन करते ही डिटेल देनी होगी। इसमें पहले लिखा है कि क्या आप हरियाणा के रहने वाले हैं। फिर जेंडर, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, रोजगार की स्थिति और परिवार की वार्षिक आय भरनी होती है।
  • ये दस्तावेज जरूरी: दूसरा ऑप्शन आवेदन करने का है। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों के लिए कॉलम हैं। इसमें हरियाणा निवास के लिए प्रमाण पत्र नंबर, आधार कार्ड और उससे जुड़ा हुआ सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर, ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों का आधार नंबर, बिजली कनेक्शन नंबर, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पंजीकरण नंबर, यदि वाहन है तो वाहन पंजीकरण नंबर, सक्रिय बैंक खाते का विवरण।
  • 6 चरण में होगा आवेदन: एप पर आगे बढ़ने पर पहले चरण में महिला आवेदक का विवरण भरना होगा, दूसरे चरण में आवास, तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों का विवरण, चौथे चरण में आय का विवरण, पांचवें चरण में बैंक खाते का विवरण और छठे चरण में लाइव फोटो का आप्शन मिलेगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।इस ऐतिहासिक पड़ाव को समर्पित करते हुए हरियाणा में 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिन) से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायी अध्याय बताते हुए कहा कि यह 25 साल की यात्रा भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की गिनती ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में होती थी, लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

हरियाणा को मिले 7 लाख करोड़ से ज्यादा

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रहा है और उनका राज्य से विशेष लगाव है। बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान 18 बार हरियाणा आ चुके हैं।

हाइड्रोजन रेल से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘लाडली सखी’ जैसी योजनाओं से प्रदेश का हर नागरिक लाभान्वित हुआ है।