August 20, 2026
20 aug 14
  • क्या अधिकारी हो रहे हावी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : रोहतक में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि 2 मंत्रियों की आपसी खींचतान के चलते जिले को अब तक नया डीसी नहीं मिल पाया, जबकि पुराने डीसी को गए 15 दिन हो चुके हैं। इसके बारे में जिले का कोई विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व सीएम भी कुछ नहीं बोल रहे।

नवीन जयहिंद ने कहा कि भर्ती ठोको गैंग ने डीसी के लिए भर्ती निकाली है। सरकार ने जिले को अनाथ छोड़ दिया है। लेकिन जनता अनाथ नहीं रहने देगी। डीसी भर्ती के लिए कल मुनादी करवाई जाएगी। डीसी के लिए योग्यता 5 किलो देसी गाय का घी रहेगा। साथ ही आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

नवीन जयहिंद ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 24 घंटे के अंदर डीसी की नियुक्ति नहीं की तो वह जनता की तरफ से डीसी को बैठा देंगे। जनता का चुना हुआ डीसी काम भी करेगा और लोगों की समस्याओं का समाधान भी करेगा।

सीएम बहू खोज रहे या डीसी

नवीन जयहिंद ने कहा कि 15 दिन से जिले में डीसी की कुर्सी खाली है। क्या सीएम को कोई डीसी ही नहीं मिल रहा। सीएम नायब सैनी डीसी खोज रहे हैं या बहु। अगर कोई डीसी रोहतक नहीं आना चाहता तो सरकार नियुक्त कर सकती है। क्या अधिकारी सरकार पर भी हावी हो रहे हैं।

MLA, MP, व पूर्व सांसद बने हुए धृतराष्ट्र

नवीन जयहिंद ने कहा कि जिले के सारे विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व पूर्व सीएम आंखों पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र बने हुए हैं। क्या उन्हें डीसी की 15 दिन से खाली पड़ी पोस्ट दिखाई नहीं दे रही। क्यों अभी तक कोई आवाज नहीं उठाई गई। क्योंकि इन्हें जनता से कोई मतलब ही नहीं है।

सीएम को इस मामले में करना चाहिए विचार

नवीन जयहिंद ने कहा कि सीएम को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। 15 दिन से खाली डीसी की कुर्सी पर तुरंत भरना चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि जब नेताओं को डीसी की खाली कुर्सी दिखाई नहीं दे रही, तो शहर में पड़ा कचरा कहां से दिखाई देगा।