- स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में लिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अपने परिवार सहित श्रीधाम वृंदावन पहुंचकर विश्वविख्यात ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज एवं श्री राधा वल्लभ जी महाराज के पावन दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता तथा प्रदेश संगठन मंत्री श्री फणिंद्र नाथ शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। सभी ने भगवान के श्रीचरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण, सामाजिक समरसता तथा सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।