July 30, 2026
30 july 12
  • 11 अगस्त से अपडेट होगा डेटा, कपल केस में भी बढ़ाया समय

ह​रियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में प्रस्तावित ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 को 10 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को संशोधित अस्थायी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि अब शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत और सेवा संबंधी रिकॉर्ड अपडेट एवं सत्यापित करने के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय मिलेगा। पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होनी थी।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर ड्राइव से संबंधित सभी चरणों की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल (टेन्योर) का प्रकाशन 18-19 अगस्त को होगा। इसके बाद शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति 25 से 31 अगस्त तक इन दावों पर निर्णय लेगी, जबकि राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक अंतिम फैसला करेगी। 8 और 9 सितंबर को अंतिम स्कोर एवं टेन्योर सूची जारी की जाएगी।

कपल केस को भी मिला अतिरिक्त समय