July 30, 2026
30 july 11
  •  फतेहाबाद में बनेगा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर

ह​रियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार ने CET पास बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक नवंबर 2026 से CET पास युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। जिन युवाओं को CET पास करने के 2 वर्ष बाद भी रोजगार नहीं मिलेगा, उन्हें योजना के तहत आर्थिक सहायता के साथ 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के सर्वे में प्रदेश में 5 लाख 40 हजार 428 CET पास युवा चिन्हित हुए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ मिलेगा।

सीएम बुधवार को विकसित भारत विजन-2047 के तहत रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सीएम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को देश के टॉप-10 राज्यों में स्थान मिला है और इसके माध्यम से अब तक 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

फतेहाबाद को मिली बड़ी सौगात