हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में सहकारिता के क्षेत्र में कई नए कार्य होंगे। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे। अभी तक 674 वीटा बूथ खोले जा चुके हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध की खरीद की जा रही है। सहकारी फेडरेशन को घाटे से उबारने के लिए अब आइसक्रीम व दूसरे उत्पाद भी तैयार होंगे। रेलवे व सेना के लिए दुग्ध उत्पाद तैयार करने के प्रयास तेज होंगे। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहकारी फेडरेशन, डेरीफेड, वीटा बूथ, हरहित स्टोर, लेबरफेड, हाउसफेड आदि सहकारी फेडरेशनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुर्राह नस्ल की भैंस के दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की बात करते हुए सीएम ने कहा कि पैक्स में महिलाओं के समूहों को दूध की डेयरी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश के 143 स्वयं सहायता समूहों ने दूध की बिक्री के लिए सहमति जताई है। सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध की खरीद हो रही है।